दर्शन पूजन करने पहुंचे भगवान चित्रगुप्त जी के सर्वसमाज के भक्त गण
आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर द्वारा आज भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा में लगातार सवा महीने होने पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा में श्रृंगार किया गया और दिव्य भव्य आरती किया गया।
विदित हो कि राष्टीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव पूर्व बैंक मैनेजर की टीम ने मीटिंग में संकल्प लिया था कि अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा में सवा महीने प्रतिदिन आरती किया जाय तो टीम ने संकल्प पूरा करते हुए आज भगवान का भव्य श्रृंगार भगवान भक्त सोमेश श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अभिलव श्रीवास्तव संगठन महामंत्री द्वारा किया गया।श्रृंगार पूजन आरती में जिलाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव एवं कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी अस्थाना, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक मीडिया प्रभारी,राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया एडवोकेट,
श्री चित्रगुप्त सभा जौनपुर के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट ,रूपेश श्रीवास्तव कवि अकेला,शैलेन्द्र मोहन संगठन मंत्री ने पूजन किया।
भगवान चित्रगुप्त मंदिर धर्मशाला अध्यक्ष रामेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने सूचना दी कि भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा प्रातः 6 बजे से दस बजे तक और शाम को 6 बजे से दस बजे रात्रि तक खुलता है मंदिर में भगवान जी के लिए पंखा एवं लाइट लगाने का कार्य किया गया है । श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट ने कहा भगवान चित्रगुप्त जी सभी वर्ग के भगवान है,सभी प्राणियों के कर्मबही लेखा जोखा लेखनी न्याय के भगवान है,अतः उनका दर्शन पूजन आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करना चाहिए,अपने बच्चों के जन्मदिन,वैवाहिक वर्षगांठ आदि महत्वपूर्ण अवसर पर मंदिर अवश्य जाए।
राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अश्वनी अस्थाना ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा में अभी प्रतिदिन आरती शाम साढ़े 6 बजे की जा रही है।
आरती पूजन प्रभारी शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, रूपेश श्रीवास्तव कवि अकेला जिला संगठन मंत्री ने सर्व समाज समुदाय से अनुरोध किया कि अपना बहुमूल्य समय निकाल कर आरती में शामिल हो कर पुण्य के भागीदार बने और भगवान चित्रगुप्त जी का, जो सभी धर्मवर्ग के भगवान है, आशीर्वाद प्राप्त करे।।
सवा महीने की आरती पूजन दर्शन में अबतक श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी वरिष्ठ व्यापारी नेता, कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू,राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, आशीष गुप्ता,मनोज श्रीवास्तव, दयाल सरन श्रीवास्तव, डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, रानू सिंह,दयाशंकर निगम, अजय वर्मा अज्जू, डॉ संजय श्रीवास्तव, विनीत अग्रवाल, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार पी टी आई,अभिषेक श्रीवास्तव जिक्की, भरत श्रीवास्तव, डॉ राम सूरत मौर्य,अवनीश श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, लालचंद गुप्ता जी,अभिषेक श्रीवास्तव रिंकू, अखिलेश श्रीवास्तव बबलू, आर पी श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव फूफा , राय साहब सिंह, अनीश श्रीवास्तव नेता जी अनिल श्रीवास्तव,अनुपम श्रीवास्तव, रविन्द्र मौर्य, अरुण जायसवाल, आनंद शंकर श्रीवास्तव,अरुण श्रीवास्तव, महेश चन्द लाल, बहादुर पाल, सुमित सिंह, नीरज मौर्य, अमित पाण्डेय, गौरव श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, रामजी गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, सुधांशु सिंह, नीरज सिंह, सुनील सेठ, विमल सिंह, विवेक यादव, अमित श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप निगम, विजय वर्मा, आशुतोष पांडेय, दिनेश गुप्ता , विनोद कन्नौजिया, विनय श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, आदि सर्व समाज समुदाय के भगवान चित्रगुप्त जी भक्तों ने सवा महीने आरती पूजन दर्शन में अबतक भाग लिया।
.jpeg)