कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।सोमवार को पंडित राम अवध स्मारक इंटर कॉलेज,चहोडा रोड,मसेना मिर्जापुर,रामनगर,अंबेडकरनगर में आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के बैनर तले एक विशाल निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम मानव सेवा और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा..!!
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.उदय चंद यादव (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी,अंबेडकरनगर) द्वारा फीता काटकर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है तथा ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं..!!
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की सचिव कुमारी पूनम ने मुख्य अतिथि डॉ.उदयचंद यादव को,विद्यालय के प्रबंधक विजय नारायण पाण्डेय,प्रधानाचार्य एन बी यादव,प्रधानाचार्य प्रियंका यादव को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया..!!
यह सम्मान समारोह उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा मुख्य अतिथि ने संस्थान द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया..!!
शिविर में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श पूर्णतः निःशुल्क किया गया..!!
लाभार्थियों में इस्रावती,मनभावती,कंचन,किस्मती,इंद्रेश कुमार,रामकरण,अंशिका,चुन्नीलाल,मिटा देवी,रामकेवल,विनोद कुमार जैसवाल,विजय नारायण तिवारी,शुभम,शिव आर्य,नैना देवी,सूरज,संध्या,हर्ष,कैलाशी देवी,अरविंद सिंह,अमन गुप्ता,सदानंद गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने इस मेगा कैंप का लाभ प्राप्त किया..!!
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ.प्रवीन कुमार यादव (ईएनटी),डॉ.राकेश कुमार गुप्ता (ईएनटी) एवं डॉ.रामकुमार गौतम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि,संस्थान के पदाधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया..!!
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधक विजय नारायण पांडेय,प्रधानाचार्य एन.बी.यादव, प्रियंका यादव,आचार्य अरुण कुमार यादव,कार्यालय प्रमुख सेतू मौर्य एवं विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा..!!
संस्थान की ओर से अध्यक्ष घनश्याम,सचिव कुमारी पूनम,कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार,नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य,वरिष्ठ समाजसेवी सदानंद गुप्ता ,अब्दुल इदरीसी ,लाइक खान,राम केवल ,संजय यादव,संदीप सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में पत्रकार रामू गोंड संस्थान के सक्रिय मीडिया प्रभारी सुनील कुमार गौड़ की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है,जब किसी जरूरतमंद के चेहरे पर उपचार और सहयोग मिलने की मुस्कान दिखाई देती है,तभी समाज सेवा का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है।” उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया..!!
यह मेगा स्वास्थ्य शिविर केवल एक चिकित्सा कार्यक्रम नहीं था,बल्कि मानवता,सेवा,करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए आशा की नई किरण साबित होगा..!!
