देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश एवं प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन सोनभद्र के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रमेश मिश्रा से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नवनियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सोमवार अपराह्न 2 बजे सीएमओ कार्यालय में आयोजित मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. रमेश मिश्रा को शिव-पार्वती एवं शिवद्वार की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. मौर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भूपेंद्र कुमार पाठक तथा प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष डॉ. राम अवतार चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि डॉ. रमेश मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं सीएमओ डॉ. रमेश मिश्रा ने चिकित्सक संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई।
