कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर में प्रधानाचार्य के निर्देशन में मानसिक रोग विभाग द्वारा "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ जागरूकता रैली द्वारा किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य महोदय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को आरंभ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य, विवेक एवं सकारात्मक सोच के साथ करने का संदेश देते हुए बताया कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, काउंसलिंग सेवाओं तथा नशा मुक्ति के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने नशा मुक्ति संबंधी सहायता एवं परामर्श हेतु राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नं. 14446 को साझा किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. इलाक्कुवाना भास्कर डी. राज प्रधानाचार्य नर्सिंग कॉलेज डॉ. अजफर मतीन विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन एवं डॉ. अनिल सिंह यादव सहायक आचार्य माइक्रोबायोलॉजी, डॉ. सुनील कुमार सहायक आचार्य फार्माकोलाजी विभाग, डॉ. पारुल यादव सहायक आचार्य मानसिक रोग विभाग तथा डॉ. विशेष कुमार सहायक आचार्य बायोकेमेस्ट्री, अध्यनरत छात्र-छात्राएं एवं प्रदीप कुमार यादव (पटेल सहायक, मानसिक रोग विभाग) ए.टी.एफ. कार्यरत कर्मचारी विनोद कनौजिया काउंसलर, प्रियम खरे काउंसलर, अनुराग त्रिपाठी स्टाफ नर्स, स्वीटी शर्मा डाटा मैनेजर इत्यादि ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत की शपथ ग्रहण की तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार गुप्ता मानसिक रोग विभाग द्वारा किया गया एवं इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री शिवराम वर्मा द्वारा सराहनीय योगदान प्रदान किया गया। 26 जून – अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।
संदेश: "स्वस्थ युवा, सशक्त भारत। नशे से दूर रहें, जीवन को अपनाएँ।"
