कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकरनगर जिले के पूर्वांचल मेडिसिटी हॉस्पिटल के मुख्य न्यूरो सर्जन डॉ मोहम्मद अरशद के नेतृत्व में उनकी टीम के प्रयास से छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल बालिका का सफल ऑपरेशन किया गया। सफल ऑपरेशन करने पर न्यूरो सर्जन डॉ मोहम्मद अरशद और उनकी टीम को घायल बालिका के परिवार वालों ने आभार व्यक्त किया। मिली जानकारी के अनुसार जिले की ग्राम एवं पोस्ट सुखारीगंज निवासी संजीत यादव की चार वर्षीय पुत्री साक्षी यादव विगत दिनों 12 से 15 फिट ऊंची छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
परिजनों के अनुसार दुर्घटना में साक्षी के सिर की कई हड्डियां फ्रैक्चर हो गईं थी जिसके कारण ब्रेन टिश्यू भी बाहर आ गया था। बच्ची की हालत बेहद नाजुक होने पर उसे तत्काल जिले के पूर्वांचल मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. मोहम्मद अरशद और उनकी टीम ने बिना समय गंवाए उपचार शुरू किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने सफल न्यूरोसर्जरी कर बच्ची की जान बचाई। सफल ऑपरेशन करने पर न्यूरो सर्जन डॉ मोहम्मद अरशद ने कहा कि अब बच्ची ख़तरे से बाहर है और जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगी। डॉक्टर और उनकी पूरी टीम के द्वारा सफल ऑपरेशन करने पर परिवार वालों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी व्यक्त की है।
डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन के बाद साक्षी की स्थिति में लगातार सुधार हुआ। वर्तमान में वह पूरी तरह स्वस्थ है तथा सामान्य रूप से चलने-फिरने लगी है।
परिजनों ने बच्ची को नया जीवन देने के लिए डॉ. मोहम्मद अरशद एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के लोगों ने भी चिकित्सकों की तत्परता और कुशलता की सराहना की है।
