कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनपद अम्बेडकरनगर के लोकसभा संयोजक एवं वरिष्ठ नेता अवधेश द्विवेदी को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने कहा कि इस नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला जारी है। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,जलालपुर नगर के वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र,सोनू गौड,गिरीश जायसवाल,दीपचन्द सोनी समेत ने अवधेश द्विवेदी के उज्ज्वल, ऊर्जावान एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
अवधेश द्विवेदी बने अवध क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी
जून 25, 2026
0
Tags
