देवल संवाददाता, गाजीपुर। जमानिया नगर पालिका के नियमित कर्मचारी स्व. रमाशंकर शर्मा जी की ड्यूटी के समय 16 मई 2026 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनके परिजनों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन करने पर नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन के तीसरे दिन ही उनकी सुपुत्री को नियुक्ति पत्र सौंपा. अध्यक्ष जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर सुख-दुख में जनता के साथ है। जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि परिजनों के स्थिति को समझते हुए मात्री तीन दिन के भीतर ही नियुक्ति पत्र दिया और उनके उज्वल भविष्य का शुभकामनाएं दिया। श्री गुप्ता ने कहा कि ये भाजपा की सेवा ही संगठन का प्रत्यक्ष उदाहरण है। संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा होना ही असली शासन है।। इस अवसर पर नगर पालिका के लिपिक बड़े बाबू विजयशंकर शर्मा,स्टोर लिपिक सत्येन्द्र बाबू,टैक्स इंस्पेक्टर विजयशंकर राय,भाजपा के आई टी विभाग के संयोजक संजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
नगरपालिका जमानिया गाजीपुर- मृतक कर्मचारी के पुत्री को मिला नियुक्ति पत्र
जून 08, 2026
0
Tags
