गम्भीरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गम्भीरपुर पुलिस को हत्या के एक चर्चित मुकदमे में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 19.05.2026 को वादी अनुज मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय सूरज मोदनवाल निवासी ग्राम रानीपुर रजमो (बिन्द्रा बाजार), थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना गम्भीरपुर पर लिखित तहरीर दी गई थी कि दिनांक 18.05.2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे पड़ोसियों ने ताना मारने की बात को लेकर एक राय होकर उनके पिता सूरज मोदनवाल पर लाठी-डण्डा एवं लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
जिसके आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 124/2026 धारा 105, 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
आज दिनांक 01.06.2026 को मुकदमे में वांछित अभियुक्त गोलू उर्फ रंजीत मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय शिवलाल निवासी ग्राम रानीपुर रजमो (बिन्द्रा बाजार), थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को विषहम मोड़ के पास से समय करीब 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मुकदमे से संबंधित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहा था।
