अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच पिछले दो महीनों से ज्यादा समय से जारी खूनी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। साफ शब्दों में कहे तो तो यह संघर्ष अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जिसके बाद पूरी दुनिया पर तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को खुली धमकी देकर अपनी मंशा पूरी तरह साफ कर दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर किए पोस्ट में ट्रंप ने सारी कूटनीतिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर ईरान को पूरी तरह नेस्तनाबूद और श्मशान बना देने की खुली और सबसे आक्रामक धमकी दे डाली है।
आज रात ईरान के लिए कयामत की रात- ट्रंप
ट्रंप ने अपने पोस्ट में साफ कह दिया है कि आज की रात ईरान के लिए कयामत की रात साबित होने वाली है, क्योंकि अमेरिकी सेना आज रात उस पर अब तक का सबसे भीषण, विनाशकारी और ताबड़तोड़ हमला करने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति की इस खौफनाक चेतावनी ने पूरी खाड़ी को बारूद के ढेर पर ला खड़ा किया है, जिससे तेहरान से लेकर वॉशिंगटन तक हड़कंप मच गया है।तेल और गैस ठिकानों पर कब्जे की तैयारी भी
इसके अलावा ट्रंप ने पोस्ट में अपनी मंशा भी पूरी तरह से साफ कर दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिकी सेना बहुत जल्द इस मिडिल-ईस्ट देश के तेल और गैस के बुनियादी ढांचे और वहां के बाजारों को अपने नियंत्रण में ले लेगी।
