आमिर, देवल ब्यूरो ,मछलीशहर। जौनपुर अपर जिलाधिकारी(भू राजस्व)अजय कुमार अंबष्ट की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 115 शिकायतें आईं लेकिन किसी भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हुआ।भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता रही।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय,क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा,प्रभारी तहसीलदार हुसैन अहमद सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।सी आर ओ ने उपजिलाधिकारी को भूमि संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजने का निर्देश दिया है ।
