देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) विकासखंड के कस्बा लालगंज में बुधवार को उप जिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा क्षेत्राधिकार भूपेश पांडे के नेतृत्व में एवं अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी की उपस्थिति में शासन के मंशा के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई यहां यह बताइए की दोपहर के लगभग बारह बजे उप जिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा क्षेत्राधिकार भूपेश पांडे अधिशासी अधिकारी विनयशंकर अवस्थी मय फोर्स पोस्ट ऑफिस लालगंज से अतिक्रमण हटाते हुए मसीरपुर तिराहे पहुंचे। सड़क के किनारे नाली के आगे जितने लोगों ने भी अतिक्रमण कर रखा था अतिक्रमण हटाते हुए एवं पुनः अतिक्रमण न करने की चेतावनी देते हुए आगे बढ़े इसी क्रम में सिनेमा हॉल तिराहा बाईपास भीरा चौराहा में भी अधिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शाम लगभग 4:00 बजे तक चला। इस अवसर पर थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय कानूनगो हरिद्वार सिंह चौकी प्रभारी लालगंज रविंद्र नाथ पांडे चंद्रमणि यादव मनोज यादव एवं दर्जनों की संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
