कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकासखंड जहांँगीरगंज के सुजालपुर गांँव में दो दिन पहले फुंँक चुका ट्रांँसफार्मर अभी तक बदला नहीं जा सका है! ट्रांँसफार्मर फुँकने से जहांँ एक ओर भीषण गर्मी में लोगों को (विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों) का बुरा हाल है!वहीं दूसरी ओर पानी की भारी किल्लत से त्राहि-त्राहि मची हुई है!सबसे बड़ी बात तो यह है कि बार-बार की जा रही शिकायतों के बाद भी विद्युत महकमे के कानों पर जूंँ तक नहीं रेंग रहा है!ऐसी स्थिति में रामनगर विद्युत उपकेंद्र के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की घोर उदासीनता और लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है!इधर दूसरी तरफ बताया गया है कि वर्तमान में उक्त 25 केवीए के ट्रांँसफार्मर पर कनेक्शन धारकों की संख्या क्षमता से कहीं अधिक हो गयी है जिसके कारण ट्रांँसफार्मर बार-बार ओवरलोड होकर फुँक जाता है!पूर्व में कई बार इस समस्या को उठाकर विभाग को अवगत कराया गया लेकिन समस्या निदान पर अमल नहीं किया गया!ऐसे लोगों ने 25 केवीए के स्थान पर अविलंब 63 केवीए का ट्रांँसफार्मर लगाए जाने की मांँग किया है।
