देवल संवाददाता, मऊ। प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर (PDC) में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को और सशक्त बनाते हुए डॉ. वैष्णवी जताना (MBBS,MS, DNB,FFM) का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन से सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विशेषज्ञता को नई मजबूती मिली है।इस अवसर पर पीडीसी के एमडी अखिलेश कुमार राय ने कहा कि प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर लगातार आधुनिक और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि डॉ. वैष्णवी जताना के जुड़ने से संस्थान में एक नई शुरुआत होगी और अब मरीजों को एक ही छत के नीचे और अधिक विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिलेगा।
प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर में पहले से डॉ. संतोष गुप्ता (MD Radiology), डॉ. अमित कबारिया (MD Radiology),डॉ. सौरभ मणि त्रिपाठी (MD Radiology, KGMU) एवं डॉ. प्रसाद (MD Radiology) अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब डॉ. वैष्णवी जताना के जुड़ने से विशेषज्ञों की यह टीम और अधिक मजबूत हो गई है।डॉ. वैष्णवी जताना के मार्गदर्शन में सेंटर पर महिलाओं एवं गर्भावस्था से संबंधित कई विशेष जांच और परामर्श सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इनमें प्रथम तिमाही स्क्रीनिंग,अल्ट्रासाउंड स्कैन,फीटल न्यूरोसोनोग्राफी,फीटल इकोकार्डियोग्राफी,एम्नियोसेंटेसिस एवं CVS, NIPT,बेसिक जेनेटिक काउंसलिंग तथा रिकरेंट प्रेग्नेंसी लॉस से संबंधित जांच एवं परामर्श सेवाएं शामिल हैं।इन आधुनिक जांचों के माध्यम से डाउन सिंड्रोम,क्रोमोसोमल असामान्यताएं,जन्मजात हृदय रोग,गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं, आनुवंशिक बीमारियां,हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी,गर्भ में शिशु के विकास संबंधी विकार तथा बार-बार गर्भपात जैसी समस्याओं की समय रहते पहचान और चिकित्सकीय परामर्श संभव होगा।डॉ. वैष्णवी जताना ने स्वागत के लिए एमडी अखिलेश कुमार राय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर जांच,सटीक निदान और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।इस अवसर पर अभिषेक विश्वकर्मा,वंदना मौर्य,रानी शर्मा,अनुराधा यादव,विशाल,संजू यादव,लक्ष्मी गुप्ता,अंशिका शर्मा,सोनी कुमारी एवं सौरभ तिवारी उपस्थित रहे।विशेषज्ञ चिकित्सकों की मजबूत टीम,आधुनिक तकनीक और उन्नत जांच सुविधाओं के साथ प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
