देवल संवाददाता, गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में दीन दयाल अन्तोदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने विषक कार्यशाला का आयोजन विकास खण्ड सदर में किया गया । कार्यशाला में जिलाधिकारी द्वारा सरकार की सभी योजनाओं को बताया गया साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने से पहले इसकी ट्रेनिंग लेने को कहा गया। उन्होने कहा कि गाजीपुर हमारा वॉल हैंगिंग के लिए जाना जाता है इसको और तेजी से आगे बढ़ने का कार्य किया जाए ताकि गाजीपुर जिले का प्रदेश, देश एवं विश्व में भी नाम हो। उन्होने कहा कि महिलाएं आपस में एक दूसरे की सहायता कर स्वयं महिला सशक्त बने और अपने परिवार को सशक्त बनाएं । जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह कि महिलाएं अपना खुद का मसाला बनाएं और उसे गाजीपुर के नाम पर सेल करें जिससे अपने जिले के लोग अपने जिले का मसाला खाएं साथ ही जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया कि वह अंत्योदय कार्ड धारक में जितनी भी महिला हैं उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़े। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जितने भी ग्राम पंचायत भवन में आवास पात्र लाभार्थी हैं उनके नाम उनके पंचायत भवन पर चष्पा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाया सामान विक्रय करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अच्छा प्लेटफार्म दिया जाए, तथा यहा जितने भी पर्यटक स्थल हैं जैसे महाहर धाम, कामाख्या मंदिर, एवं हथियाराम मठ तथा जनपद में जितने मेले स्थल हैं उनका एक कैलेंडर बनकर दिया जाय तथा सूचना भी दी जाय कि वहां पर जाकर अपनी दुकान लगा सके वहां पर स्टॉल बनकर दिया जाएगा वहां दो या तीन लोग रहकर अपना प्रोडक्ट सेल कर सकेंगे जिससे े लाभ हो और उस लाभ द्वारा अपने बिजनेस को और बढ़ा सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि सब लखपति दीदी बने क्योंकि आप सशक्त होंगी आपके परिवार को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी और आप आगे बढ़ पाएंगे क्योंकि गरीबी में कोई नहीं रहना चाहता लेकिन गरीबी से निकलने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी जिला प्रशासन आपके साथ खड़ा है। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक में जितने भी विधवा और निराश्रय महिला हैं उन्हें चिन्हित करके हर योजना का लाभ दिया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, तहसीलदार सदर, खण्ड विकास अधिकारी सदर, एलडीएम, एवं स्वयं सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रही।
स्वंय सहायता समूह की महिलाएं खुद का बनाये मशाला और गाजीपुर के नाम पर करें सेल- डीएम
मई 26, 2026
0
Tags
