कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल के कुशल शासन के कार्यकाल 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के विषय पर आये विभिन्न कार्यक्रमों के सम्बन्ध में जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एम एल सी पदम सेन चौधरी की उपस्थिति एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष गणों की जिला कार्यशाला संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी एम एल सी पदम् सेन चौधरी ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लगातार 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने पर बधाई देते हुए कहा कि मोदी जी देश के सर्वाधिक वर्षों तक प्रधानमंत्री रहने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। कहा कि अभी तक जवाहर लाल नेहरू सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले थे। मोदी जी अगर देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो आज देश में पेट्रोल और डीजल के लिए हाहाकार मच गया होता। कहा कि विपक्ष मोदी जी के विदेश यात्रा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। मोदी जी देश में विदेशी निवेश और पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं। कहा कि भाजपा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अभियान चलाएगी।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के विषय पर संगठन के कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि जून माह में संगठन द्वारा 7 कार्यक्रम आयोजित होने हैं। जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस, विश्व योग दिवस, जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जन कल्याण शिविर में उन्हें आमंत्रित किया जायेगा जिन्हें अभी तक सरकार की किसी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। विकसित भारत सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा जिसमें जनपद के प्रबुद्ध जनों की सहभागिता होगी। आभार जिला संयोजक विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने व्यक्त किया और संचालन सह संयोजक पंकज वर्मा ने किया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, राम किशोर राजभर, डॉ विनोद कुमार, जिला मंत्री संजय सिंह, विनय पाण्डेय,बजरंगी पाठक, विजय विश्वकर्मा,आनंद श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, सर्वेश प्रताप सिंह, शुभम पाण्डेय, पंकज प्रजापति, राम आशीष, नीरज सोनी, अरविंद उपाध्याय, अरविंद सिंह डिंपू, विनय सिंह, अमर जीत वर्मा, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
