देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनपद के नरखोरिया नई बाजार स्थित श्री सुदाशु बम्हम बाबा प्रांगण में आयोजित पचकुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री रामकथा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 17 मई से 23 मई 2026 तक चलेगा।
कार्यक्रम का नेतृत्व अर्जुन रामानुज श्री वैष्णवदास जी महाराज द्वारा किया गया। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्तिमय भजनों, जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया । गुप्तकाशी सोनभद्र के सानिध्य में निकली इस भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यात्रा में प्रमुख रूप से कृष्ण मोहन, दीना तिवारी, अशर्फी तिवारी, रमापति तिवारी, कमला तिवारी, इंद्र मोहन तिवारी, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, शिवाकुमारी, ममता एवं क्षमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महाराज जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास अत्यंत पावन और पुण्यदायी माना गया है। इस माह में पूजा-पाठ, यज्ञ, कथा श्रवण एवं भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की आराधना करने से हजार गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा एवं महायज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभलेने का आह्वान किया। कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
.jpg)