कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राष्ट्रीय अधिकार युवा मोर्चा द्वारा युवा समाजसेवी एवं युवा नेता मंगल मणि तिवारी को जनपद अंबेडकरनगर का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर मंगल मणि तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी और विश्वास उनके ऊपर जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना, समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उनके मनोनयन पर समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
