सरायमीर, आजमगढ़। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा छेड़छाड़, धमकी एवं अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 04.05.2026 को थाना सरायमीर क्षेत्र की एक किशोरी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षी राजकुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी निकामुद्दीनपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा पीछा कर छेड़छाड़ करना, छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर वायरल करना तथा असलहा दिखाकर गाली-गलौज व परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0-111/2026 धारा 75/78/352/351(3) बीएनएस व 67बी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। बाद में मुकदमे में धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट एवं 3/25 शस्त्र अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। दिनांक 07.05.2026 को अ0नि0 पंकज कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर शेरवा नहर के पास से अभियुक्त राजकुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी निकामुद्दीनपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को समय करीब 20:03 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
