देवल संवाददाता, जनपद आजमगढ़ के थाना जीयनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में भवरनाथ से दोहरीघाट जाते समय महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी होने के मामले में गिरोह के सदस्यों के नाम प्रकाश में आए थे। जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया था। गिरोह के विरुद्ध गैंगचार्ट अनुमोदित होने के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
दिनांक 21 मई 2026 को मेघई नरैना पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जयभीम, राजन कुमार और सुरेन्द्र कुमार निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर शामिल हैं।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
➡️ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
व0उ0नि0 परमात्मा मिश्रा, कांस्टेबल अक्षय प्रसाद, अवधेश कुशवाहा एवं प्रदुम्न यादव शामिल रहे।
