संजू सैमसन को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ (मार्च) के लिए चुना गया है। उन्हें टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया था। खास बात तो ये है कि संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के बैटर कॉनर एस्टरहुइजन को पछाड़ा है।
Sanju Samson ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड
दरअसल, ये पहली बार है जब सैमसन (Sanju Samson ICC Player of the Month Award for March) को ये अवॉर्ड मिला है। ये उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा है, जिसकी वजह से भारत के ट्रॉफी जीतने के साथ हुआ।
हैरान कर देने वाली बात तो ये रही कि सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत बेंच पर बैठकर की थी, लेकिन चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में जब उन्हें प्लेइंग XI में शामिल किया गया, तो उन्होंने उस मौके को पूरी तरह भुनाया। वहां से, उन्होंने इस टूर्नामेंट की सबसे यादगार वापसी की।
उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंद में 89 रन बनाकर भारत को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनाने में मदद की थी। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में 5 मैचों में 80.2 की औसत से 321 रन बनाए थे, जिसकी वजह से उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया।
संजू सैमसन को ये अवॉर्ड मिलना यानी कि पिछले 5 महीनों में ये अवॉर्ड अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों के नाम रहा। इस लिस्ट में साइमन हार्मर (दक्षिण अफ्रीका), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) और साहिबज़ादा फरहान (पाकिस्तान) है।
संजू सैमसन ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा,
“ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड जीतना एक अद्भुत अहसास है, खासकर तब जब ये मेरे क्रिकेट सफर के सबसे यादगार दौर के दौरान मिला है। मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में भूमिका निभाना वाकई में एक सपने के सच होने जैसा था, और उस पल की भव्यता को पूरी तरह समझने में मुझे थोड़ा समय लगा।"
