बरदह, आजमगढ़। दिनांक 13.03.2026 को वादी द्वारा थाना बरदह पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि एक नाबालिग बालिका, जो वादी के यहाँ रहकर पढ़ाई कर रही थी, परीक्षा देने गई थी और वहाँ से लापता हो गई। बाद में जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त अजय बिन्द निवासी जनपद आजमगढ़ अपने सहयोगी के साथ मिलकर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0- 85/2026 धारा 87, 137(2), 61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ है। इसी क्रम में दिनांक 16.04.2026 को उ0नि0 मनीष सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अजय बिन्द पुत्र सुबाष बिन्द ग्राम औरंगाबाद थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़को महुजा मोड़ से समय करीब 10:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
अप्रैल 16, 2026
0
Tags
