कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मेडिसिन विभाग में भर्ती, एमबीबीएस छात्र जयप्रकाश के पिताजी रामकमल जिनका प्लेटलेट बहुत कम चल रहा था,
उनको रेंडम डोनर प्लेटलेट चढ़ाया गया जिससे कि उनको बहुत फायदा नहीं हो रहा था,
फिर उनको, रक्त केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता और डॉक्टर श्वेता द्वारा अफ़रेसिस द्वारा प्लेटलेट SDP लेने का सलाह दिया गया, परंतु समस्या थी उसी ग्रुप में रक्तदाता कि जो इस लंबी प्रक्रिया के लिए सहमत हो
फिर इस अफ़रेसिस प्रक्रिया के लिए
रक्तदाता के रूप में आगे आए एमबीबीएस छात्र आदित्य कटिहार ने सारी परेशानी हल कर दी
रविवार को अफ़रेसिस की टीम, जिसमें डॉक्टर महेश यादव, लैब टेक्नीशियन राकेश, राजकुमार, नवीन और सूरज ने सतत निगरानी में अफ़रेसिस प्रक्रिया पूरी कराई,
इस क्रम में प्रभारी डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता ने एक बार फिर नगर वासियों से अपील की है की इस अफ़रेसिस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं
