कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम असनारा मे बीती रात चोरों ने 5 घरों को निशाना बनाया और नकदी और लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में पांच घरों में हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।मालूम हो ग्राम असनारा निवासी सुनील यादव पुत्र बखेड़ू के घर में चोर घर के पीछे लगे जंगले की ग्रिल उखाड़कर चोरों ने 3500रुपए नगद और पायल, मीना, माला, नथुनी, कील आदि जेवरात घर में रखी आलमारी और बक्से को तोड़ चोरी को अंजाम दिया। इसी तरह गांव की दलित बस्ती में चोर घर के पीछे से जीने के रास्ते से घर में दाखिल हुए और इत्मीनान से रामप्रसाद पुत्र मोहन के घर की सभी अलमारियों एवं लाकर को तोड़कर नगदी एवं लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गए। इसी तरह चोरों ने सुरेन्द्र पुत्र रामलखन, हरीराम पुत्र मक्खन, राजेन्द्र पुत्र रामलखन के घर में घुसे चोरों ने बक्सा, आलमारी, तोड़ कर सारी सामान तितर बितर कर दिया सुबह होने पर घर के सामान को तितर बितर देख कर हैरान पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पहुंचने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।घटना वाली रात्रि में पीड़ित अपने अपने खेतो में गेंहू की कटाई कर रहे थे और इधर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और तहरीर मिली है जिसपर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

