देवल संवाददाता, मऊ।जिला प्रवेश अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण के सुगम संचालन हेतु किराये पर भवन लिये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के क्रम में विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण (0-6 वर्ष तक की आयु के 10 बच्चों हेतु) (SAA) प्रति यूनिट के सुगम संचालन हेतु किराये पर भवन लिये जाने वाले भवन का क्षेत्रफल लगभग 1200 वर्ग फुट होना चाहिए न्यूनतम 03 कक्ष अथवा 02 हॉल एक स्नान घर एक सौचालय,एक किचेन तथा खुला स्थान शामिल होना चाहिए जिसमे यथासंभव भूतल को प्राथमिकता प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये है। तद्नुसार भवन किराये पर लेने हेतु दैनिक समाचार पत्रों में पुनः प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशित किया जाना है। जिला मुख्यालय के निकटतम भवन को वरीयता प्रदान की जायेगी। अतः इच्छुक भवन स्वामी अपना प्रस्ताव गय दस्तावेज कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी कक्ष सख्या 45ए कलेक्ट्रेट कैम्पस मऊ में 03 कार्यदिवस के भीतर उपलब्ध करा सकते है। अधिक जानकारी हेतु मो० नं0 7518024038 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
राजकीय विशेषज्ञ दस्तक ग्रहण अभिकरण के सुगम संचालन हेतु किराए के भवन की आवश्यकता
अप्रैल 09, 2026
0
Tags
