आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। जिले में रसोई गैस को लेकर जहां एक तरफ मारामारी चल रही है वहीं जौनपुर गैस एजेंसी के कनेक्शनधारकों को कभी भी गैस की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ा। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को जौनपुर गैस एजेंसी पर स्थिति बिल्कुल सामान्य नजर आयी और गैस बुक कराने वाले एक दो लोग ही दिखाई दिए, जिले में सबसे अधिक गैस की आपूर्ति जौनपुर गैस एजेंसी के संचालक अनुज विक्रम द्वारा किया गया। उनका पूरा उद्देश्य यह रहा कि हमारे एजेंसी पर जिन लोगों का कनेक्शन है उन्हें गैस के लिए दर दर न भटकना पड़े। यह इस गैस एजेंसी के काम काज को लेकर जिले में भी चर्चा हो रही थी यहां तक की उनके गैस गोदाम एवं शोरूम पर डीएसओ, इंडियन ऑयल के सेल्स ऑफिसर, केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की टीम (क्यूआरसी), एचपीसीएल के एक अधिकारी व इंडियन ऑयल के रिटेल अधिकारी ने निरीक्षण किया लेकिन कहीं से भी कोई खामियां नहीं मिली। मौजूदा समय में हर कनेक्शनधारकों को आराम से रसोई गैस उपलब्ध हो जा रही है और लाइन भी नहीं लगाना पड़ रहा है जबकि अन्य कंपनी के गैस एजेंसियों पर गैस पाने के लिए लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही है।
