कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आधी आबादी को नीति निर्धारण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी देने के लिए संसद में लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा लागू करने की विरोध कर संसद में गिरा देने पर पूरे देश में नारी शक्ति द्वारा विरोध किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री/खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री मंत्री गिरीश चंद्र यादव की उपस्थिति भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और जिला संयोजक सुमन पाण्डेय के संयोजन और संचालन में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में जन आक्रोश महिला सम्मेलन और लोहिया भवन से कलेक्ट्रेट गेट तक महिलाओं ने पद मार्च निकाल कर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नारे बाजी करते हुए विपक्ष की पुतला दहन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में लोहिया भवन में बोलते हुए प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि सदियों से प्रतीक्षित उस सामाजिक न्याय की प्रतिज्ञा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2023 में संसद में पारित किया गया था। यह विधेयक महिलाओं को केवल वोट बैंक समझने वाली मानसिकता को ध्वस्त कर उन्हें नीति निर्धारण और नेतृत्वकारी भूमिका में बैठाने का ऐतिहासिक काम करता। सालों से संसद की दहलीज पर खड़ी भारत की बेटियों का इंतजार खत्म करने में इस अधिनियम की महत्वपूर्ण भूमिका थी। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने में कांग्रेस ने प्रारम्भिक रूप से एक साफ महिला विरोधी रुख बनाए रखा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मुस्लिम महिलाओं की पीठ में छूरा घोंपा जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को पलट दिया था, जिसमें मुस्लिम पुरुषों को अपनी पत्नियों को गुजारा भत्ता देना आवश्यक था।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि विपक्ष पंचायतों में महिलाओं के लिए रिजर्वेशन का झूठा क्रेडिट लेकर अपनी राजनैतिक सोच को छिपाने की कोशिश करता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम माताओं,बहनों और बेटियों की भलाई, उनके उत्थान और उनके अधिकारों एवं सम्मान को पक्का के लिए समर्पित था। कहा कि महिला विरोधी ताकतें आज भले ही जीत गई हों, लेकिन महिलाओं के लिए भाजपा एवं सरकार का समर्पण विपक्ष के सत्ता की भूख से ज्यादा मजबूत है। हमारे साथ करोड़ों महिलाओं का आशिर्वाद है।
लोहिया भवन की महिला जन आक्रोश सम्मेलन और निकाली गई पद मार्च में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,रमा शंकर सिंह,पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विद्यावती,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय, संगीता चौरसिया सहित सैकड़ों महिलाओं की उपस्थित रही।
