कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार कोको जोशी इंस्टीट्यूट मिर्जापुर अकबरपुर में जिला समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जय सिंह राणा ने की, जिसमें जिले भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे
बैठक में संगठन विस्तार बूथ स्तर तक मजबूती और बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय की विचारधारा को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। पार्टी द्वारा सभी जिला प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्षों को अपनी प्रगति रिपोर्ट के साथ अनिवार्य रूप से सेक्टर व बूथ सूची, सदस्यता रसीद का ब्यौरा, विधानसभा कमेटी की सूची तथा जिला पंचायत प्रत्याशियों के आवेदन की स्थिति प्रिंट कर लाने के निर्देश दिए गए। यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों की कमेटी पूर्ण नहीं होगी, उसकी जिम्मेदारी संबंधित जिला प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष की मानी जाएगी।
इसी दौरान संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रघुनाथ पटेल पटेल निवासी शाहपुर नैपुराअंबेडकर नगर को कुर्मी समाज भाईचारा कमेटी का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति प्रदेश संयोजक एवं जिला प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।
बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं। कार्यक्रम में जिला, विधानसभा एवं सेक्टर स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।अंत में जिला महामंत्री सूरज जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
