संतोष,देवल ब्यूरो,बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह मनाई गई इस अवसर पर झांकियां एवं गीत लोकगीत के माध्यम से एकता का संदेश देने का काम किया हर सामाजिक दल एवं राजनीतिक दलों ने आज डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई महिलाओं एवं बच्चियों का नृत्य देखते ही बन रहा था।इसी क्रम मेंअतरौलिया के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा ने भी डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित और कहा कि डॉक्टर बी आर अंबेडकर समता मूलक समाज के संस्थापक रहे उन्होंने देश को एक बेहतर संविधान देने का काम किया उन्होंने सभी जातियों एवं धर्म के लोगों को मानवता एवं सुशासन का संदेश दिया ऐसे महान व्यक्तित्व का हम बार-बार नमन करते उन्होंने समाज के दबे कूचले एवं वंचित शोषित लोगों को अधिकार दिलाने का काम किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे चंद्रजीत तिवारी शैलेश सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
डॉक्टर बी आर अंबेडकर समता मूलक समाज के संस्थापक रहे उन्होंने देश को एक बेहतर संविधान देने का किया काम - रमाकांत मिश्रा
अप्रैल 14, 2026
0
Tags
