देवल संवाददाता, मऊ। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा इसी दौरान घर-घर पर दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। यह रैली लोगों में जागरूकता फैलाने और संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देने के लिए निकाली गई। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता, टीकाकरण और समय पर उपचार लेने जैसे उपायों को अपनाएं,ताकि इन रोगों से जिले को सुरक्षित और स्वस्थ रखा जा सके।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अप्रैल 01, 2026
0
Tags
