देवल संवाददाता, आजमगढ़। रविवार को मनरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन ने अध्यक्ष ई. रोशनलाल के नेतृत्व में अनवरगंज स्थित पीडीए भवन पहुंच सांसद धर्मेंद्र यादव को एक ज्ञापन सौंप तकनीकी सहायकों के मानदेय वृद्धि व नियमितीकरण की मांग करते हुए मांगों को सदन में रखते हुए सरकार से यथाशीघ्र हम तकनीकी सहायकों का अधिकार दिलाए जाने की बात कही। ज्ञापन के माध्यम से तकनीकी सहायको ने बताया कि वे मनरेगा अन्तर्गत विगत् 19 वर्षों से कार्यरत हैं, जो कि एक अवर अभियन्ता के समानान्तर कार्य करने के बावजूद भी अल्प मानदेय 15656 प्रतिमाह पर कार्य करने पर विवश हैं। कहा हमे प्रतिदिन कार्य क्षेत्र में लगभग 20 से 25 कि०मी० भ्रमण कर विकास कार्यों की गुणवत्ता, प्राक्कलन, मापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य करना होता है, जिसके एवज में कोई यात्रा भत्ता नहीं मिलता है। मंहगाई, बढ़ती जीवन यापन लागत एवं कार्य अधिकता को देखते हुए वर्तमान मानदेय अपर्याप्त है।
हमे पारिवारिक भरण-पोषण में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी मांगों पर विचार हो ताकि हम सभी तकनीकी सहायक भी सम्मान जनक जीवन यापन कर सकें। तकनीकी सहायकों ने कहा कि हमें योग्यता अनुसार मानदेय वृद्धि, समान कार्य समान वेतन, नियमितीकरण। यात्रा भत्ता, वित्तीय वर्ष 2024-25 के बकाया मानदेय का भुगतान किया जाय। ज्ञापन सौंपने वालों में संरक्षक ई कुंवर अजय सिंह, कोषाध्यक्ष ई जयराम प्रजापत सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व संविदा कर्मी मौजूद रहे।
