कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति की वार्षिक बैठक जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा की अध्यक्षता में देवरिया बाजार में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महा सचिव अरविन्द दूबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास तिवारी मीडिया प्रभारी ने किया ने किया। मुख्य अतिथि का सभी पत्रकार साथियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। वार्षिक बैठक में मुख्य अतिथि अरविंद दुबे राष्ट्रीय महासचिव पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति ने संगठन विस्तार और पत्रकारों की सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन मे नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में पुनीत दुबे जिला महासचिव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव जिला प्रभारी मंत्री, मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, विजय कुमार प्रजापति, संग्राम शर्मा, विजय प्रकाश शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।
