आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। विकास खण्ड सोधी शाहगंज क्षेत्र के कस्बा खेतासराय स्थित मॉर्डन कान्वेंट स्कूल में इस बार नन्हीं छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई हैरान रह गया। शैक्षिक सत्र 2025–2026 में एलकेजी की छात्रा सारा, पुत्री अबुशाद अहमद (निवासी ग्राम व पोस्ट मानीकलां), ने 600 में से पूरे 600 अंक हासिल कर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
सारा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से विद्यालय परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। इतनी कम उम्र में इस तरह का शानदार प्रदर्शन अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बन गया है।
इस उपलब्धि को और खास बनाते हुए सारा की छोटी बहन शिफा ने भी एलकेजी में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एक ही परिवार की दो बेटियों द्वारा हासिल की गई इस सफलता ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और परिजनों का मान बढ़ाया है।
विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों का सहयोग और विद्यालय का सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वहीं, छात्राओं के परिजनों ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक माहौल को दिया। क्षेत्र के लोगों ने भी दोनों बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
.jpeg)