देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। चोपन विकास खंड के ग्राम पंचायत भरहरी स्थित महादेवी वर्मा साहित्य शोध संस्थान के प्रांगण में मंगलवार को डा भीमराव अंबेडकर की जयंती, सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संरक्षक डा बृजेश महादेव एवं अन्य अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इस दौरान पूरा परिसर जय भीम और बाबा साहेब अमर रहें के नारों से गुंजायमान रहा।
मुख्य वक्ता डा बृजेश महादेव ने बाबा साहेब के जीवन संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि ज्ञान, समानता और सामाजिक क्रांति के वैश्विक अग्रदूत थे। उन्होंने कहा कि संस्थान के इतिहास में यह पहली बार है जब इतने भव्य और संगठित रूप में जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक साहित्यिक और शैक्षणिक संस्थान का दायित्व है कि वह बाबा साहेब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को आत्मसात करे और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाए। इस अवसर पर संस्थान द्वारा 14 प्रमुख समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राज कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, बलन्दर सिंह, नागेश्वर डॉक्टर, ललित कुमार सिंह, वृहस्पति राम सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, कृपा शंकर शर्मा, श्याम सुंदर भारती, बब्बू भारती, विजय कुमार सिंह, लाल कुमार सिंह एवं आयुष सिंह शामिल रहे।
.jpg)