देवल, ब्यूरो चीफ,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 66/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में वांछित 03 अभियुक्ताओं को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 05.04.2026 को हड़बिनवा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए नियमानुसार न्यायालय रवाना किया गया।"
गिरफ्तार अभियुक्ताओ का विवरण मौसम पत्नी मनोज निवासी ग्राम खलासपुर, थाना भभुआ, जनपद कैमूर (बिहार), रमिता पत्नी चन्दन निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जनपद भभुआ (बिहार), खुशबू पुत्री स्व० सिघई निवासी ग्राम भगवानपुर, मुण्डेश्वरी मंदिर के पास, थाना भगवानपुर, जनपद भभुआ (बिहार)। बरामदगी का विवरण- 04 अदद सफेद धातु की बिछिया, 01 जोड़ी कान की झाली (पीली धातु), 01 अदद मंगलसूत्र (पीली धातु)। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्र०नि० कुमुद शेखर सिंह थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उ०नि० सदरुज्जमा सिद्दीकी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उ0नि0 परवेज खां थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, हे०का० सुशील सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, का० ओम प्रकाश यादव थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, का० दीपक गिरि थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, म० का० अर्चना वर्मा थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, म०का० अंजली सरोज थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, म० का० कात्यायनी सिंह थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
