आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर ‘टेसला सॉफ्टवेयर’ के माध्यम से ई-टिकट जनरेट करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने दिनांक 25 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी आधार कार्ड बनाकर तथा विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हुए अवैध तरीके से ई-टिकट जनरेट करते थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक टैबलेट, मोबाइल फोन तथा कई फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 66/26 के तहत धारा 318(2), 336(2), 338, 340(2) बीएनएस, धारा 143 रेलवे अधिनियम एवं 66C/66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
