देवल संवाददाता, मऊ।जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में लगे सील पैक ताले को खुलवा कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देश से क्रम में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता,कंट्रोल रूम,कक्ष वार विद्युत आपूर्ति,खिड़कियों एवम् रोशनदानों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की अनवरत निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्ट वार तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी,इंडियन नेशनल कांग्रेस से हफीजुर्रहमान एवं रामकरण यादव,बहुजन समाज पार्टी से जय प्रकाश, समाजवादी पार्टी से रामधनी चौहान,आम आदमी पार्टी से अवधेश मौर्या,अपना दल से अरशद अंसारी,सी पी आई एम से वीरेंद्र कुमार,निर्वाचन कार्यालय से रुस्तम अली तथा हिमांशु सिंह कनिष्ठ सहायक सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया आन्तरिक निरीक्षण
मार्च 19, 2026
0
Tags