देवल संवाददाता, मऊ। नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरात्रि के प्रथम दिवस बेटियों को देवी स्वरूपा मानकर कन्या पूजन के माध्यम से समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का यह सर्वोत्तम समय है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन शक्ति/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत "कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा नवजात जन्मी 20 बच्चियों को बेबी किट वितरित की गई। बच्चियों के माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने के लिए जनसेवा पर आवेदन करने के लिए बताया गया। महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी।साथ ही कन्या सुमंगला योजना के पम्पलेट वितरित किये गये।महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही निराश्रित महिला पेंशन योजना,वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181, 112, 1098, 1090, 108, 1076 के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय,सेंटर मैनेजर संध्या सिंह,पैरामेडिकल नर्स शिखा मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय व तृप्ति राय,सहायक लेखाकार अरविंद यादव,चाइल्ड हेल्प लाइन से सुपरवाइजर रीतेश, शहबाज अली,किरन,करिश्मा हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकास खण्ड परदहा में कन्या जन्मोत्सव मना कर बच्चियों को किया गया सम्मानित
मार्च 19, 2026
0
Tags