देवल संवाददाता, अदरी।नगर पंचायत अदरी में भाजपा द्वारा मनोनीत सभासद घोषित होने से इन्दारा स्टेशन पर मनोनीत सभासद चन्दन गुप्ता का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक,पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।जैसे ही सभासद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे,उपस्थित लोगों ने उन्हें माला पहनाकर और फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान “ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। अपने संबोधन में सभासद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का है। उन्होंने क्षेत्र के विकास,साफ-सफाई,सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दिब्यांक मिश्रा,सत्यम त्रिपाठी,नर्सिंग मौर्य,पीयूष साहनी,राघवेन्द्र सिंह बघेल,पुनीत सिंह,सन्नो गुप्ता,बीरेंद्र चौहान,आदि लोग उपस्थित रहे है।