इसी क्रम में
‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जन विकास संस्थान ने जिला स्तरीय स्टेकहोल्डर के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सचिव निकिता राजन जी ने निशुल्क न्याय के बारे में विशेष चर्चा की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रजनीश श्रीवास्तव जी बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विशेष चर्चा किया और बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए शत प्रतिशत सहयोग करने की बात की श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री विशाल श्रीवास्तव जी ने बाल श्रम उन्मूलन पर विस्तृत चर्चा की एवं 2027 तक जिले को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के लिए शत प्रतिशत सहयोग की बात की,AHTU प्रभारी श्री अभय राज मिश्रा जी एवं सभी थानों से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, महिला डेस्क की सक्रिय भागीदारी रही श्री रजनीश श्रीवास्तव जी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट,JJ एक्ट आदि के बारे में जानकारी दिया
श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री विशाल श्रीवास्तव जी ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा किया और बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के लिए सभी स्टेकहोल्डर का आवाहन किया.
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी ने जिले को बाल श्रम मुक्त करने के लिए शत प्रतिशत सहयोग करने की बात कही
बाल विवाह के खिलाफ जारी अभियान को और गति व मजबूती देने वाली सरकार की इस घोषणा का स्वागत करते हुए जन विकास संस्थान के निदेशक राजमणि जी ने कहा, “यह बाल विवाह मुक्त भारत अभियान देश की दिशा बदलने वाला साबित होगा .
कार्यक्रम का संचालन जन विकास संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेंद्र कुमार जी ने किया.