देवल संवाददाता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध असलहों की तस्करी एवं अवैध असलहा रखने वालें अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभिय़ान के क्रम में आज दिनांक 31.03.2026 को उ0नि0 हरिश कुमार शुक्ल मय हमराह को सुचना मिली कि वायरल वीडियों में अवैध तमंचा लहराने वाला युवक रिशु पुत्र चन्द्रभान सा0 हरैया थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ मनिकाडीह के पास मौजूद है । इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा बहरीपुर नहर पुलिया से अभियुक्त रिशु पुत्र चन्द्रभान सा0 हरैया थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को समय करीब 00.45 बजे गिरफ्तार किया, जिसके पास से 01 अवैध तमंचा 0.315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 0.315 वोर व 100 रुपये नगद बरामद हुआ, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-152/2026 धारा 9/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालन मा0 न्यायालय किया गया।
