देवल संवाददाता, आजमगढ़ - रानी की सराय विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत केसरी नंदन विद्यालय में संस्कार पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अपनी कक्षा में प्रथम आए हुए बच्चों को पुरस्कृत किया गया साथ ही बच्चों को आगे बढ़ने के मंत्र बताए गए हैं
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शिवानंद राय जी ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया साथ ही बच्चे ही देश के भविष्य हैं इस पर चर्चा की गई
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू जी उपस्थित रहे उन्होंने बच्चों को प्रतिस्पर्धा में अच्छे नंबर प्राप्त करने के गुण बताएं साथ ही विद्यालय के प्रबंधक शिवानंद राय जी को अपने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए धन्यवाद दिया
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील राय ने किया उन्होंने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद दिया
इस अवसर पर राहुल कुमार तिवारी प्रधान साकीपुर, जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी तारकेश्वर सिंह, प्रदीप अस्थाना, सूरज राजभर , मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
