देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025-2026 के चुनाव में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार सिंह एडवोकेट तथा महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट चुने गए।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट एवं मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने शुक्रवार को निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।
इसके उपरांत सादे समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर द्वारिका प्रसाद नागर एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बिंदु यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) के लिए चतुर्भुज शर्मा व संतोष कुमार यादव एडवोकेट तथा उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के लिए आशुतोष कुमार पटेल एवं आशुतोष कुमार पांडेय एडवोकेट निर्वाचित हुए। इसके अलावा सचिव प्रशासन पद पर वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, सचिव पुस्तकालय पद पर अभिषेक सिंह मौर्य एडवोकेट तथा सह सचिव प्रशासन पद पर हरिद्वार एडवोकेट को जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ कार्यकारिणी में भोला सिंह पटेल, अशोक कुमार पाठक, परमेश्वर सिंह, कृष्ण मुरारी, गुलाब वैश्य एवं अनिल कुमार सिंह एडवोकेट शामिल हैं। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंद्रकला गिरी, मार्तंड प्रताप सिंह, सुमन, राकेश कुमार सिंह, सुदेश कुमार एवं रमन कुमार एडवोकेट निर्विरोध चुने गए। इस अवसर पर एल्डर कमेटी के सदस्य निर्मलेंदु कुमार श्रीवास्तव, मुस्ताक अली, रमेश चंद्र सिंह व छोटेलाल गौतम एडवोकेट सहित वर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह, रोशन लाल यादव, रणजीत सिंह, पवन कुमार सिंह, हीरालाल पटेल, प्रदीप कुमार मौर्य, वीपी सिंह, फूल सिंह व कामता प्रसाद यादव एडवोकेट समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए किया गया।
.jpeg)