देवल, ब्यूरो चीफ,शक्तिनगर, सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कोटा परसवार राजा रोड के किनारे से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक कुमार (21 वर्ष), पुत्र कुश प्रसाद, निवासी एमजीआर बस्ती, थाना शक्तिनगर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 54/2026 के तहत धारा 65 (1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती एवं कांस्टेबल अमृत लाल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
.jpeg)