देवल, ब्यूरो चीफ,म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी (छत्ताकरम) में चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूजन समिति के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ रहे, जबकि समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में मां दुर्गा से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने तथा देश में सुख-समृद्धि, शांति और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने की कामना की। कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी रामबाबू खंजर एवं जंग बहादुर ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामपाल खरवार ने किया, जबकि अध्यक्षता हरिप्रसाद सलबंधी मंत्री ने की। इस अवसर पर युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त, रामरति पोया, व्यास मुनि
दुबे, भगवानदास गुप्ता, राकेश प्रजापति, महेंद्र खरवार, राजकुमारी खरवार, पूनम कनौजिया (क्षेत्र पंचायत सदस्य), रमेश प्रजापति, अभय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की 9 दिनों तक चलने वाली उपासना, व्रत एवं पूजा-अर्चना का संकल्प लिया। पूरे आयोजन ने गांव में आस्था, उत्साह और धार्मिक एकता का संदेश दिया।
.jpeg)