आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ तथा आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से आज दिनांक 17 जनवरी को डॉ शकुंतला आयुर्वेद कॉलेज, नयसण्ड गौराबादशाहपुर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 70 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। जांच के उपरांत लगभग 15 मरीजों को मोतियाबिंद से पीड़ित पाया गया, जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण हेतु आर जे शंकरा हॉस्पिटल वाराणसी लिवा जाया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ के अध्यक्ष डॉ. राजेश मौर्य, जोन चेयरपर्सन धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, धीरज गुप्ता, सुधा मौर्य, ऋषि देव, गौरव श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र जायसवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उपस्थित चिकित्सकों एवं क्लब पदाधिकारियों ने लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। शिविर के सफल आयोजन में क्लब सदस्यों एवं चिकित्सा टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस जनसेवा कार्य की सराहना की।