देवल संवाददाता, आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई ₹25,000 की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹9,988 की धनराशि वापस दिलाई।
सोनबुजुर्ग निवासी मो० अमान ने 11 दिसंबर 2025 को हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके साथ ₹25,000 की साइबर धोखाधड़ी हुई है।
शिकायत मिलने के बाद रौनापार थाना व साइबर टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय कर कार्रवाई की। जांच के दौरान ₹9,988 की राशि को फ्रॉडस्टर के YES बैंक खाते में होल्ड कराया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उक्त धनराशि को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया गया।