कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।फकीर मोहन विश्व विद्यालय में 16 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाली आल इंडिया इंटर यूनिवासिटी ताईक्वाण्डो महिला चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए अवध विश्व विद्यालय से संबद्ध भानमती महाविद्यालय में बीड द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययन करने वाली अंशिका वर्मा वर्मा कोच आकांक्षा वर्मा के साथ फकीर मोहन विश्व विद्यालय उड़ीसा पहुंची, अंशिका अम्बेडकर नगर ताईक्वाण्डो एसोसिएशन द्वारा संचालित मन मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स क्लब तमसा में एक साल से प्रशिक्षण ले रही हैं और 62 किलोग्राम भार वर्ग में इन्होंने अन्तर महाविद्यालयी प्रतियोगिता जो श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ गोंडा में हुआ था में गोल्ड मेडल जीता था। और आल इंडिया यूनिवासिटी खेलने के लिए योग्यता हासिल किया।यह पहला मौका है कि जनपद अम्बेडकर नगर की कोई महिला खिलाड़ी ताईक्वाण्डो खेल में आल इंडिया यूनिवासिटी गेम में प्रतिभाग कर रही है। यह जानकारी अम्बेडकर नगर ताईक्वाण्डो एसोसिएशन के सचिव मंगेश कुमार मन न दिया। चेयर मैन राजन सुमन, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार प्रजापति, सदस्य मनोज कुमार पाल, सुजीत कुमार आदि बिटिया को बधाई दी।