संतोष,देवल ब्यूरो,तहबरपुुुुर। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर के करियाबर गांव में राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हुआ । जिसमे कंपोजिट विद्यालय गोविन्दपुर में पढ़ने वाले टिया ,अन्नू ,शिवम ,रिया ,सक्षम सिंघानिया , आदित्य , दिशा पाल ,अकांक्षा सहित नौ व उ.प्रा.वि. शिवराजपुर का आदेश , जनता इंटर कॉलेज आतापुर ओहनी से आकाश , आदित्य सहित एक दर्जन छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण सभी छात्र - छात्राओ को जुलाई 2025 से माह नवम्बर परीक्षा की समाप्ति तक शिक्षक राज भवन राम ने अपने करियावर स्थित आवास पर प्रत्येक अवकाश व रविवार के दिन तीन से चार घंटे प्रति दिन परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करवायें थे। इन उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक एक हजार रुपए छात्र वृत्ति मिलेगी।राजभवन राम कंपोजिट विद्यालय गोबिन्दपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं । रविवार को उनके करियाबर स्थित आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराने के साथ कापी कलम व प्रतियोगी पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज भवन के निशुल्क कोचिंग की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज प्रेरणा लेकर छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायें ताकी गरीब कमजोर वर्ग के बच्चे विकास की मुख्य धारा में जुड़ सके।इस दौरान राजभवन राम, ए आर पी उदय प्रताप राय,निरंजन प्रजापति,श्याम अवध, सुरेश राम, राहुल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।