संतोष,देवल ब्यूरो,आजमगढ विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग एवं अभ्युदय सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर सोमवार को बूढनपुर तहसील के कोयलसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे युवाओं ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की। शिविर का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के सम्मुख मुख्य अतिथि विहिप गोरक्षा के प्रान्त उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, भाजपा नेता प्रिन्स सिंह मोंटी, रामकुमार, गौरव रघुवंशी, संदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करते हुए किया गया।
अभ्युदय सेवा संस्थान के अध्यक्ष वरुण पाठक ने बताया कि रक्तदान महादान होता है और हर वर्ष हमारे क्षेत्र के कार्यकर्ता साथियों द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान कर आवश्यकता पड़ने पर समाज का सहयोग किया जाता है इसी क्रम में इसबार के रक्तदान शिविर में 50 यूनिट का रक्तदान संपन्न हुआ है।
विहिप गोरक्षा फूलपुर इकाई के जिला कार्याध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि हर नौजवान साथी को प्रत्येक वर्ष रक्तदान करना चाहिए क्योंकि एक रक्तदान से चार जिंदगीयां बचाई जा सकती है और इससे बड़ा पुनीत कार्य कुछ और नहीं हो सकता। हमारा संगठन समय समय पर ऐसे सेवा के कार्य में सलंग्न होकर समाज के साथ हर समय खड़ा रहता है।
इस अवसर पर गोरक्षा फूलपुर के जिला संयोजक प्रशांत सिंह अंकु गुप्ता,प्रतीक पाण्डेय,आशीष यादव भाजपा,प्रेम प्रकाश सिंह,जामवंत सिंह, राज सिंह, विवेक सिंह, विजय शुक्ला,बृजेश सिंह, गणेश पाण्डेय, अंशदीप,नितिन पाण्डेय, महेश सिंह, मुकुल शर्मा, मुकुंद पाठक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.