देवल संवाददाता, मऊ। परिवहन कार्यालय में 9 विद्यालय वाहन आये जिसमे जाँच मे 2 वाहन मानकों को पूर्ण नहीं किया गया था जिसे सही करने के लिए कहा गया जिसमे से 7 वाहन जो मानक के अनुरूप मिले उनका फिटनेस प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। विगत दिनों विद्यालय वाहनों की दुर्घटनाओं को देखते हुए युद्ध स्तर पर वाहनों की जांच की जा रही है तथा विद्यालय प्रबंधकों से संपर्क स्थापित कर वाहनों को सही करके फिटनेस कराने हेतु निर्देश दिया जा रहा है।उक्त अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहैल अहमद तथा जन्मेजय,अनूप कुमार,दुर्गविजय,स्वामी नाथ व प्रधान सहायक तारा सिंह उपस्थित रहे।